September 1, 2026
और भी

Ayodhya Ram Mandir चंदा चोरी मामले में चंपत राय को क्लीन चिट

एसआईटी की फाइनल रिपोर्ट में भी चंपत राय और अनिल मिश्रा साफ बचे

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय को चंदा चोरी की जांच कर रही एसआईटी ने क्लीन चिट दे दी है। उत्तर प्रदेश गृह विभाग ने समीक्षा के बाद टीम की अंतिम रिपोर्ट ट्रस्ट को दे दी। चंपत राय के साथ अनिल मिश्रा को भी दोषमुक्त माना गया है। 27 जून को चंपत राय ने ट्रस्ट के महासचिव और मिश्रा ने सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। 13 जून को उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एसआईटी के गठन का आदेश दिया था। 23 जून को एसआईटी ने प्रारंभिक रिपोर्ट दी थी उसके आध्बार पर एक दिन बाद 25 जून को एफआईआर दर्ज हुई थी। मामले में टिन्नू यादव के अलावा अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडेय. रमाशंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव गड़बड़ियों में पकड़े गए हैं।