November 19, 2026
देश दुनिया

ShivSena शिंदे गुट ने फाड़े ‘बिलांगिंग्स’ किताब के पन्ने

वीर सावरकर के अपमान की बातों पर भड़की शिंदे सेना कहा किताब में नफरत का जहर

सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग’ पर महाराष्ट्र की राजनीति गरम हो गई है। एकनाथ शिंदे के गुट वाली शिवसेना ने मुंबई में किताब के पन्ने फाड़कर विरोध दर्ज कराया और उद्धव ठाकरे से पूछा कि वीर सावरकर के किताब में अपमान किए जाने पर वो चुप क्यों हैं। शिंदे सेना का आरोप है कि सावरकर के बारे में गलत तथ्य देकर इतिहास को तोड़ने-मरोड़ने की कोशिश की गई है। प्रकाशक से किताब के पेज नंबर 201 और 443 हटाने की मांग भी की गई है।

शिंदे सेना ने प्रदर्शन कर किताब को तो फाड़ा ही साथ ही उद्धव ठाकरे को निशाने पर लेते हुए पूछा कि जब सोनिया साफ तौर पर वीर सावरकर का अपमान कर रही हैं तो वो चुप क्यों हैं, आखिर उद्धव अपना रुख स्पष्ट क्यों नहीं करते। प्रदर्शन में शायना एनसी, संजय निरुपम, आनंद दुबे, शीतल म्हात्रे, संजना घाडी जैसे नेता पहुंचे। संजय निरुपम ने कहा कि इसे मोहब्बत का सफर बताया जा रहा है जबकि यह नफरत का सफर है। सोनिया की वीर सावरकर से नफरत बहुत पुरानी है। शीतल म्हात्रे ने पेज नंबर 201 में सावरकर के ब्रिटिश सरकार से सजा कम करने वाले पत्र लिखने के जिक्र पर सवाल उठाया, इसके साथ पेज नंबर 403 के तथ्यों का भी जिक्र किया गया। संजना घाडी ने कहा कि किताब जर्नी ऑफ़ लव जिहाद है, जिसमें वीर सावरकर का अपमान करने वाला जहर भरा हुआ है और उद्धव किताब को स्वीकार कर रहे हैं।