November 18, 2026
देश दुनिया

Dhoni IPL से भी हुए रिटायर, सीएसके के मेंटोर बने

पांच बार आईपीएल खिताब जितवाया सीएसके को, 45 साल की उम्र में चोटों से हैं परेशान

एमएस धोनी ने अब आईपीएल से भी संन्यास ले लिया है, अब धोनी मैदान में बैट पकड़े नहीं दिखेंगे बल्कि चेन्नई टीम के मेन्टोर की तरह डग आउट में दिखेंगे। धोनी ने 2008 से 2025 के बीच 19 सीजन में 278 मैच की 242 पारियां खेली हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के सोशल मीडिया हैंडल पर की गई घोषणा के मुताबिक धोनी अब खिलाड़ी के तौर पर इस सीजन में उनहीं उतरेंगे। लिखा गया है, ‘एक ऐसा खिलाड़ी, जो जीवन में एक ही बार आता है। एक नई भूमिका। एक बंधन जो हमेशा रहेगा- महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के टीम मेंटर के रूप में कमान संभालेंगे! अनगिनत जीत, कठिन समय और दिलों में हमेशा बसने वाली यादों के बीच, एमएस शुरू से ही हमारे सफर के दिल में रहे हैं। हमें गौरव तक ले जाने से लेकर सुपर किंग्स की अगली पीढ़ी का मार्गदर्शन करने तक, थाला हमेशा हमारी पहचान का हिस्सा रहेंगे। और चेन्नई हमेशा उनका घर रहेगा।’

45 साल के धोनी के लिए चोटों ने राह मुश्किल कर दी थी और उम्र का फैक्टर तो है ही। धोनी ने अगस्त 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। लगभग साढ़े पांच हजार रन आईपीएल में बनाने वाले धोनी ने चेन्नई टीम को पांच बार आईपीएल खिताब जितवाया।