Uttar Pradesh सहित चार राज्यों में स्व जनगणना लागू होगी
बाद में पूरे देश में भी ऑनलाइन स्वजनगणना वाली प्रक्रिया जारी की जाएगी,
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में जनगणना के साथ एक और तरीका जोड़ दिया गया है जिसमें व्यक्ति खुद ही अपनी पूरी जानकारी देकर स्व जनगणना करवा सकते हैं। जनगणना में जुड़वाने का यह डिजिटल प्रयोग पहली बार किया जा रहा है। चार राज्यों में प्रायोगिक तौर पर हो रहे इस स्व जनगणना को पूरे देश में लागू किया जाना है। दरअसल जनगणना की प्रक्रिया दो चरणों में चल रही है। पहले चरण में आवास गणना सितंबर 2026 में पूरी हुई। अब जनगणना प्रक्रिया शुरू हुई है जो भारत में रह रहे लोगों की गणना होगी। अधिसूचना के मुताबिक चुनाव वाले चारों राज्यों में 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक हर घर से सदस्यों की जानकारी ली जाएगी। 10 से 24 जनवरी 2027 तक लोग ऑनलाइन स्वगणना करा सकेंगे। इन चार राज्यों के अलावा अधिकतर राज्यों में 25 जनवरी से जनगणना का जमीनी काम शुरु होगा। उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव हैं, इसलिए इनका कार्यक्रम थोड़ा अलग है जबकि कुछ क्षेत्रों में अन्य कारणों से भी जनगणना पूरी करने का समय अलग होगा।
कैसे करें स्वजनगणना
पोर्टल खोलें, स्व जनगणना का विकल्प खोलें, लॉग इन करें, अपना राज्य चुनें, कैप्चा भरें। मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर दें। ओटीपी मंगाकर सत्यापन पूरा करें। घर की लोकेशन पिनकोड जैसी जानकारी देकर लोकेशन मार्क करें। सवालों के जवाब दें, फाइनल सबमिट करने से पहले प्रीव्यू कर लें कि जानकारियां सही हैं। सबमिट करने पर ग्यारह अंकों का सेल्फ एनरोलमेंट आईडी मिलेगा जिसे सुरक्षित रखें। जनगणना कर्मचारी आएं तो सत्यापन के लिए आईडी दिखाएं।
