GDP के सात प्रतिशत से ज्यादा ही रहने का अनुमान
आबीआई ने .25 प्रतिशत से बढ़ाई ब्याज दरें, कहा जीडीपी के अनुमान बेहतर ही रहेंगे
भारतीय रिजर्व बैंक ने जीडीपी में बढ़त का अनुमान बढ़ा दिया है। केंद्रीय बैंक ने इसे 40 आधार अंक बढ़ाकर 7.1 फीसदी कर दिया है। इसके साथ ही आरबीआई ने वैश्विक चुनौतियों के चलते जोखिम की चेतावनी भी दी है। गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मौद्रिक नीति सामने रखते हुए बताया कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद घरेलू आर्थिक गतिविधियां बेहतर रही हैं। पहली तिमाही में जीडीपी 7.8 प्रतिशत रही। निर्यात भी बेहतर रहा। गवर्नर ने कहा कि वैश्विक तनाव और कीमतें भारत की अर्थव्यवस्था पर भी असर डाल सकती हैं। फिर भी वित्त वर्ष 2026-27 के लिए जीडीपी 7.1 प्रतिशत रह सकती है। कई चुनौतियों के बाद भी जीडीपी के बढ़ने का अनुमान एक सकारात्मक संकेत है। मजबूत घरेलू मांग और निर्यात ने काफी हद तक जीडीपी को बेहतर बनाए रखने में मदद की है। एडीबी और ओईसीडी ने भी भारत के 26-27 में जीडीपी बढ़त के सात प्रतिशत रहने की संभावना जताई है। एसएंडपी, फिच और ओईसीडी भी सात प्रतिशत से ज्यादा की ही जीडीपी का अनुमान लगा रही हैं।
