June 3, 2026
देश दुनिया

Nepal में बालेन की राह हुई मुश्किल, गृहमंत्री को भी हटना पड़ा था

छात्रों ने कहा बालेन हमारी पसंद से नहीं बने प्रधानमंत्री, भारत विरोधी रवैये से नाराज हुए छात्र

नेपाल में जब हिंसक झड़पों को जेन जी आंदोलन बताया गया था तब उसमें अधिकतर लोग 30 की उम्र से ज्यादा वाले ही नजर आ रहे थे फिर भी इसके सहारे बालेन शाह प्रधानमंत्री बन गए। अब वही छात्र जिनकी वजह से बालेन पद तक पहुंचे थे बालेन से इस्तीफा मांग रहे हैं। दरअसल छात्र संगठनों की कई मांगें हैं जिनको लेकर वो बालेन से पहले से ही नाराज थे और फिर जब उन्होंने भारत से सीमा विवाद को लेकर फिजूल से बयान दिया तो छात्रों का गुस्सा भड़क गया। अब छात्र कह रहे हैं कि बालेन हमारी पसंद से पीएम नहीं बने हैं और उन्हें पद से हट जाना चाहिए। यह छज्ञत्रों का आंदोलन धीरे धीरे संगठित होता जा रहा है। इससे पहले गृहमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले सुदन गुरुंग को कुछ ही दिनों में पद से हटना पड़ा था और अब बालेन के लिए भी राह कठिन होती जा रही है क्योंकि उनसे राजनीतिक दल भी खुश नहीं हैं, राजपरिवार भी नाराज है और अब छात्रों के बीच से उनके हटने की मांग उठ रही है।