Jharkhand Student Protest मंत्री बात करने ही नहीं पहुंचे
अनशन कर रहे छात्रों को बात के लिए बुलाया लेकिन सरकार की तरफ से कोई पहुंचा ही नहीं
झारखंड में चल रहा छात्र आंदोलन 24 दिन भी जारी रहा और 15 अगस्त पर अनशनकारियों के साथ पुलिस की बदसलूकी के चलते छात्रों में भारी गुस्सा देखा गया। इस बीच राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर छात्रों से बात करने को कहा है हालांकि खुद कांग्रेस इस सरकार में भागीदार है और यह पत्र सिर्फ दिखावे के लिए ही लिखा गया है लेकिन इससे राजनीति भी तेज हो गई है। इस बीच छात्रों और सरकार के बीच होने वाली बात इसलिए टल गई क्योंकि मंत्रीजी समय पर पहुंच ही नहीं सके और छात्र इंतजार करते ही रह गए। छात्र प्रतिनिधिमंडल वार्ता नहीं होने से निराश नजर आया और उन्होंने सरकार से पूछा कि सरकार को बातचीत ही नहीं करनी थी तो उन्हें बुलाया ही क्यों गया था। छात्र नेताओं ने कहा कि वे आंदोलन के अगले चरण की तैयारी में हैं, यदि सरकार गंभीरता नहीं दिखाती है तो कुछ बड़ा फैसला लिया जाएगा।
