November 7, 2026
देश दुनिया

IIT Bombay में आत्महत्या मामले में प्रोफेसर के पक्ष में उतरे प्रोफेसर्स और छात्र

जिन प्रोफेसर के कथित नकल पकड़ने के बाद वाकोड़े ने की आत्महत्या वो खुद भी ओबीसी से आते हैं

आईआईटी बॉम्बे में साहिल वाकोड़े की आत्महत्या के बाद से माहौल गर्माया हुआ है। प्रोफेसर डुल्ला पर एससी एसटी एक्ट लगाए जाने के विरोध में कई आवाजें उठनी शुरु हो गई हैं तो साहिल के पिता को सामने रखकर एसएफअई सहित कई संगठन भी उतर आए हैं जिनका कहना है कि निदेशक के इशारे पर प्रोफेसर पिछले तीन महीने से साहिल का जातिगत उत्पीड़न कर रहे थे। संस्थान के फैकल्टी फेारम के अध्यक्ष का कहना है कि नियमों का पालन करवाने वाले शिक्षक पर गंभीर धाराएं लगना चिंता की बात है और यदि सोशल मीडिया ट्रायल इसी तरह चलता रहा तो हम काम कैसे करेंगे। यह भी पता चला है कि पिछले तीन चार महीनों में साहिल ने ऐसी कोई शिकायत एससी एसटी सेल में दर्ज नहीं कराई थी जैसा कि दावा उसके पिता कर रहे हैं। इस बीच आईआईटी बॉम्बे से सभी जगहों से सीलिंग फैन हटाए जा रहे हैं और उनकी जगह दीवार पर लगने वाले पंखे बदले जा रहे हैं। इसके पीछे तर्क यह दिया गया है कि पंखे आतमहत्या के मामले में ज्यादा इस्तेमाल होते हैं इसलिए यह बदलाव किया जा रहा है।