ED को मिली ममता की एविएशन कंपनी वाली गड़बड़ी
ममता बनर्जी के लिए बउ़ा झटका, पहले ही तीन खातों से लेनदेन बंद था अब ईडी ने 440 करोड़ किए फ्रीज
प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल के 440 करोड़ रुपए वाले खातों को मनी लॉन्ड्रिंग (पीएमएलए) के तहत फिलहाल फ्रीज कर दिया है। दरअसल मामला यह है कि ममता बनर्जी और उनके भतीजे की एक एविएशन कंपनी है जिस पर आरोप है कि उसने टीएमसी के पैसे से प्लेन खरीदे और फिर जब जब ममता या अभिषेक को प्लेन की जरुरत हुई तो उसका खर्च भी पार्टी फंड से दिया गया। यानी पार्टी के ही पैसे से लिए गए प्लेन का किराया पार्टी ने भरा। ‘केयरवेल एविएशन’नाम की इस कंपनी के डायरेक्टर्स पर इस मामले में छापे भी पड़े हैं। ममता बनर्जी ने कलकत्ता हाई कोर्ट में याचिका देकर ईडी के कदम को चुनौती दी है और कहा है कि फंड ब्लॉक होने से राजनीतिक गतिविधियां रुक गई हैं। वैसे टीएमसी की संपत्तियों और फंड पर नियंत्रण को लेकर ममता और बागी गुट के बीच ही नहीं खुद ममता के गुट में भी संघर्ष चल रहा है। उधर बगावत कर खुद को असली टीएमसी करार दे चुके ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट ने ममता परप वित्तीय गड़बड़ियों की गंभीर शिकायतें दर्ज कराते हुए पहले तीन मुख्य बैंक खातों से लेन-देन रोका और अब ईडी ने मामला अपने हाथ में लेते हुए 440 करोड़ के चुनावी खजाने को पूरी तरह सीज कर दिया।
