October 28, 2026
और भी

INDI Alliance में कांग्रेस की जिद ने डाली खटास, 28 में से एक भी सीट नहीं जीती कांग्रेस

एमएलसी चुनाव में कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाई लेकिन सहयोगियों से पंगा जरुर मोल ले लिया

चार राज्यों के एमएलसी चुनाव में कांग्रेस पर चुनाव तो लड़ी लेकिन खाता तक नहीं खोल पाई है। चार राज्यों में विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव में कांग्रेस को कर्नाटक तक में बड़ा झटका लगा है जहां सत्तासीन होकर भी कांग्रेस कोई सीट नहीं मिली। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार चुनावी परीक्षा में फेल हो गई, लड़ी गई चार सीटों में से एक सीट कांग्रेस की थी जो जेडीएस के पास चली गई और कांग्रेस हाथ मलती रह गई। बिहार में आरजेडी से तालमेल न होने पर आठ में से पांच सीटों पर उम्मीदवार उतारे लेकिन कोई भी उम्मीद पर खरा नहीं उतरा। महाराष्ट्र की पांच में से कांग्रेस ने तीन पर चुनाव लड़ा और इनमें से दो तो कांग्रेस की सीट थी लेकिन वह भी कांग्रेस से छिन गई। इसमें सबसे बड़ी बात यह भी रही कि कांग्रेस ने जिद तो की लेकिन उसकी जिद से सिर्फ इंडी गठबंधन को नुकसान ही हुआ, जहां कांग्रेस की आरजेडी, शरद पवार गुट और उद्धव ठाकरे से भी दोस्ती में खटास पड़ गई।