Champat Rai आखिर अयोध्या राम मंदिर की व्यवस्था से बाहर
अनिल मिश्रा का भी इस्तीफा ट्रस्ट ने मंजूर किया, गोपाल राव भी अयोध्या से बाहर
श्रीराम मंदिर अयोध्या में दान राशि में हेरफेर के बाद ट्रस्ट ने आज बैठक में चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और इसी के साथ ट्रस्ट ने नए अंतरिम महासचिव की नियुक्ति करते हुए कृष्ण मोहन का प्रशासनिक जिम्मेदारी सौंप दी है। बैठक में पहले चंपत राय और अनिल मिश्रा के आने की भी बात कही जा रही थी लेकिन कुछ ट्रस्टियों ने कहा कि यदि ये दोनों आए तो हम नहीं आएंगे आखिर दबाव के चलते दोनों बैठक में नहीं आए और इनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया। चढ़ावा चोरी मामले में दान के आभूषणों और बहुमूल्य वस्तुओं को लेकर ट्रस्ट ने स्थिति साफ करते हुए सभी चीजें सामने भी रख दीं। कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि जी महाराज ने 2800 वस्तुओं का रिकॉर्ड सुरक्षित होने की बात कहते हुए सोने से मढ़ी रामचरितमानस, काकभुशुंडी, कंठा, चरण पादुकाओं को मीडिया के सामने रख दिया। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा व्यवस्थाओं में जो भी कमी रह गई हैं उन्हें सुधार कर ऐसा कर दिया जाएगा कि कोई कमी न रह जाए, ट्रस्ट बेहतर तरीके से राम काज के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
