America – Iran के बीच युद्धविराम खत्म, दोनों तरफ से हमले हुए चालू
नोटो शिखर सम्मेलन के दौरान ही ट्रंप ने कहा ईरान से बात करना समय की बर्बादी
उधर ईरान ने अपने सर्वेच्च नेता रहे खोमैनी को दफनाने से पहले लगभग तीन हजार किलोमीटर की अंतिम यात्रा निकाली और इधर ट्रंप के आदेश पर होर्मुज इलाके में फिर अमेरिकी सेना ने बम बरसा दिए। ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि ईरान के साथ हुआ अमेरिका का युद्धविराम खत्म हो गया है। ट्रंप ने कहा कि तेहरान में बैठी इस्लामिक सरकार ‘बीमार’ है और उससे बात करने का कोई तुक नहीं बनता। ट्रंप का साफ मानना है कि ईरान के साथ डील करना समय की बर्बादी से ज्यादा कुछ भी नहीं है। ट्रंप ने यह सब तब कहा है जब अमेरिकी सेना होर्मुज में अपने व्यावसायिक जहाजों पर हमले से नाराज है और इसके बाद ईरान पर हमले कर रही है। ईरान की तरफ से भी कहा गया है कि उसने कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों में से 85 जगहों पर निशाना साधा है। ट्रंप तुर्की की राजधानी अंकारा में नाटो शिखर सम्मेलन में हैं। जब उनसे पूछा गया कि ईरान के साथ युद्धविराम खत्म होने के बारे में सवाल पूछा गया तो उनका जवाब था “मेरे हिसाब से तो यह खत्म हो गया है क्योंकि ईरान से डील करना बस समय की बर्बादी है।
