May 28, 2026
देश दुनिया

CBSE को लेकर राहुल ने किए शिक्षामंत्री से चार सवाल

जिस कंपनी को ठेका दिया या तो उसका रिकॉर्ड नहीं देखा या जानबूझकर उसे ठेका दिया गया

राहुल गांधी ने सीबीएसई की परीक्षा मूल्यांकन प्रणाली पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से चार सवाल पूछे हैं। राहुल गांधी ने कहा है कि सीबीएसई के ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) कॉन्ट्रेक्ट को सीओईएमपीटी नाम की कंपनी को दिया गया, जो पहले ग्लोबरेना के नाम से काम करती थी और विवादित थी। राहुल ने इसे लाखों बच्चों के भविष्य का सवाल बताते हुए पूछा है कि आखिर कॉन्ट्रेक्ट किसके कहने पर इस कंपनी को मिला। इधर सीबीएसई कक्षा 12 परीक्षा मूल्यांकन प्रक्रिया विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान ने समीक्षा बैठक में तकनीकी और भुगतान संबंधी समस्याओं पर चर्चा की। राहुल के बयान पर प्रधान ने कहा कि सीबीएसई अपना जवाब दे चुका है और पूरी प्रक्रिया सरकारी खरीद नीति के अनुसार है।