May 28, 2026
वर्ल्ड

Iran के ठिकानों पर फिर अमेरिकी हमले, होर्मुज बना हॉटस्पॉट

अमेरिका ने कहा हमने आत्मरक्षा में किए हमले ईरान ने कहा यह उकसाने की काार्रवाई

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष विराम टूटने के साथ ही युद्ध का दायरा बढ़ गया है। अमेरिका ने ईरानी प्रस्ताव को नामंजूर करते हुए उसके कई ठिकानों को निशाना बनाया है। होर्मुज पास और बंदर अब्बास बंदरगाह के नजदीक इन हमलों को अमेरिका ने स्वरक्षा में किए गए हमले करार दिया है जबकि ईरान ने कहा है कि यह भड़काने वाली कार्रवाई है। कुवैत पर भी हमलों की बात सामने आई है जिसके चलते पूरे क्षेत्र में तनाव फिर काफी बढ़ गया है और तेल के भाव भी तेजी से ऊपर उछले हैं। कुवैत की सेना ने अपनी ओर आती हुई एक मिसाइल को ट्रैक किया और अपने एयर डिफेंस से मिसाइल और ड्रोन्स को मार गिराया। कुवैत सरकार ने सभी नागरिकों से सुरक्षित रहने और बताए गए उपायों को मानने की अपील की। इधर इजराइल ने दावा किया है कि उसने गाजा में हमास के नेता मोहम्मद ओदेह को मार दिया है जो 2023 में इजराइल पर हुए हमास के हमले के मुख्य योजनाकारों में से एक था।