Omi Vaidya को सता रही सोनम वांगचुक की सेहत की चिंता
थ्री इडियट्स के कलाकार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखी तो लोगों ने कहा जिसने वांगडू का किरदार निभाया वो तो चुप है
थ्री इडियट्स में सोनम वांगचुक का किरदार निभााने वाले तो अपनी तीसरी शादी के जश्न में मस्त हैं लेकिन इसमें चतुर की भूमिका निभाने वाले ओमी वैद्य को चिंता सता रही है कि कहीं भूख हड़ताल पर बैठे सोनम की जान तो नहीं चली जाएगी। ओमी ने सोशल मीडिया पर इस बारे में चिंता जताते हुए कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में भूख हड़ताल कर रहे वांगचुक के प्रति अपना समर्थन जताया। ओमी वैद्य ने पोस्ट में लिखा कि मैं नहीं चाहता कि फुंसुक वांगडु मर जाएं। सोनम इंजीनियर, इनोवेटर, एजुकेटर हैं और काफी दिलचस्प इंसान हैं। आप उनसे सहमत हों या न हों, मैं सच में नहीं चाहता कि उनकी मौत हो जाए, मुझे नहीं लगता कि आप भी चाहेंगे कि वह मर जाएं।
