Iran के अखबार ने छापी हिटलिस्ट, ट्रंप, नेतन्याहू टॉप पर
मुज्तबा भी कह चुके हैं कि हमने सूची बना रखी है दुश्मनों की और वैसी ही सूची अखबार में आई, मेलोनी का भी नाम
ईरान को जहां अमेरिका हमले करने के साथ साथ पूरी तरह बर्बाद करने की बात कह रहा है वहीं ईरान के अखबार हिटलिस्ट जारी कर बता रहे हैं कि ईरान ने किस किस देश के मुखिया को मारने का प्लान बना रखा है और इसमें ट्रंप से भी ऊपर नाम नेतन्याहू का रखा गया है। अयातुल्ला खोमैनी के मारे जाने के बाद से ही ईरान कह रहा है कि वह इन खोमैनी और उनके साथ मारे गए लोगों की मौत का बदला जरुर लेगा और यही बात उनके उत्तराधिकारी मुज्तबा भी कह रहे हैं। मुज्तबा ने पिछले दिनों कहा था कि खोमैनी के अपराधियों के नाम एक सूची में दर्ज हैं और अब इसी तरह की सूची एक बड़े अखबार ने छापी है इसलिए माना जा रहा है कि इस पर ईरान की सुप्रीम लीडरशिप की भी सहमति है। इस लिस्ट में नेतन्याहू और ट्रंप के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ, फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों के अलावा इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी का भी नाम है। इस बीच अमेरिकी मीडिया में यह दावा भी सामने आ रहा है कि ट्रंप ने तुर्किये से नाटो सम्मेलन से लौटते हुए अपना विमान सुरक्षा कारणों से बदला था जसका इनपुट इजराइल ने दिया था। अमेरिकी एजेंसियां ट्रंप की सुरक्षा में अब और ज्यादा कड़ाई कर रही है जबकि ट्रंप ने भी अपनी जान पर खतरे के बारे में कहा कि मेरा नाम उनकी हर हिट लिस्ट में हूं, उनकी ऐसी सभी सूचियों में मैं शामिल हूं।
