Kala hiran के प्रोड्यूसर को पाकिस्तान से धमकियां
अमित जानी ने कहा दतिया प्रवास के दौरान दो पाकिस्तानी नंबरों से मिली कई धमकियां
काला हिरण फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी को पाकिस्तान से धमकियां मिल रही हैं। पाकिस्तानी नंबर से खुद को आतंकी बताने वाले शहद भट्टी ने जानी से कहा कि वो अपनी फिल्म रिलीज न करें। यहां तक कहा गया कि यदि ये फिल्म रिलीज हो गई तो जानी को बम से उड़ा दिया जाएगा। अमित जानी दतिया के एक होटल में थे तब मोबाइल पर पाकिस्तानी नंबरों से कई वॉट्सएप कॉल और धमकियां आने लगीं। पहले पाकिस्तानी नंबर +923287503050 से और अगले दिन दूसरे पाकिस्तानी नंबर +923236250185 से कॉल आया। दरअसल अमित जानी सलमान खान से जुड़े काले हिरण(चिंकारा) के शिकार के 1998 ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान वाले मामले को आधार बनाकर फिल्म बना रहे हैं। इस मामले में सलमान के साथ सैफ, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम के खिलाफ भी केस था। आर्म्स एक्ट में सलमान बरी हो गए लेकिन काला हिरण शिकार मामले में उन्हें 5 साल की जेल और 10 हजार रुपए जुर्माने की सजा दी गई थी जबकि बाकी कलाकार बरी हो गए थे। यह मामला राजस्थान हाई कोर्ट में है और सलमान जमानत पर हैं। अमित जानी ‘जानी फायरफॉक्स मीडिया’ के मालिक हैं और ‘उदयपुर फाइल्स’, ‘कराची टू चोएडा’ और ‘काला हिरण’ जैसी फिल्में बना चुके हैं।
