July 27, 2026
Film

Hritik Roshan को एआई ने पसंद किया जेम्स बांड के लिए

जेम्स बांड और लाइसेंस टू किल के नए किरदार की तलाश

खबर यह थी कि डेनियल क्रेग ने साफ कर दिया है कि न तो वो अपनी जेम्स बांड 007 फिल्म का लाइसेंस रिन्यू कराने जा रहे हैं और न ही अब वे फिर जेम्स बांड की भूमिका निभाएंगे. इसके बाद तो खबरों का सिलसिला चल पड़ा और हर जगह यह खोजा जाने लगा कि यदि क्रेग की जगह किसी और को लेकर यही फिल्म बनेगी तो वह अभिनेता कौन होगा जो इस रोल के साथ न्याय कर सकेगा.

दुनियाभर में यह सिलसिला चल रहा था तो किसी ने एआई से भारतीय अभिनेताओं को लेकर यही सवाल पूछ डाला.इसके उत्तर में चैटजीपीटी ने यूं तो पूरी एक सूची दे डाली कि कौन कौन इस रोल में फिट हो सकते हैं लेकिन जिस अभिनेता को इसने क्रेग के सबसे करीब माना वह नाम है रितिक रोशन का. इसके बाद तो उसने शाहद कपूर से लेकर फरहान अख्तर तक के दस नाम गिना डाले लेकिन पहली पसंद बतौर नाम रितिक का ही आया. वैसे अभी यह सारी कवायद दूर की कौड़ी है लेकिन एआई के इस उत्तर को किसी ने गंभीरता से लेकर फिल्म बनाई तो आप जेम्स बांड के रूप में रितिक को देखने की उम्मीद तो कर ही सकते हैं.