September 1, 2026
Film

Antara Banerjee को रेलवे पुलिस ने पकड़ा

गलत टिकट के साथ गलत कोच में यात्रा कर रही अंतरा ने पुलिस पर किया हमला

मॉडल और अभिनेत्री अंतरा बनर्जी ने अरावली एक्सप्रेस में यात्रा करने के दौरान बिना सही टिकट आरक्षित एसी कोच में सफर किया और चेकिंग के दौरान रेलवे सुरक्षा बल के एक जवान पर ब्लेड से हमला कर दिया। अंतरा ने कई टीवी धारावाहिकों, फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया है। फिल्म’ये है इंडिया’, शो ‘कसौटी जिंदगी की’,’सावधान इंडिया’, ‘लाल इश्क’ और ‘गुमराह: एंड ऑफ इनोसेंस’ जैसे टीवी शोज में भी वो नजर आई थीं। अंतरा सूरत जा रही थीं और गलत टिकट के साथ आरक्षित एसी कोच में चढ़ गईं। बताया गया है कि जांच के दौरान उन्होंने कथित तौर पर रेजर ब्लेड से रेल पुलिस के कर्मी पर हमला कर दिया जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।