October 17, 2026
Business Trends

Reliance और डिज्नी सौदे पर CCI के सौ सवाल

किसके पास कितने और कौन से खेलों के अधिकार, साफ करें
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग(CCI) ने रिलायंस और डिज्नी के बीच हुए विलय सौदे को लेकर सौ सवालों की लंबी चौड़ी फेहरिस्त भेजी है जिसमें सौदे को लेकर जानकारियां चाही गई हैं. विलय के बाद 70,352 करोड़ का नया संयुक्त पहचान वाली कंपनी बनना है. सीसीआई ने जो सवाल पूछे हैं उनमें यह भी शामिल है कि किस यूनिट के पास कितने समय के लिए और किन किन खेलों के अधिकार हैं. रिलायंस और डिज्नी के बीच का यह विलय सौदा अब तक का इस सेक्टर का सबसे बड़ा सौदा माना जा रहा है हालांकि इसे लेकर कई पेचीदगियां भी रही हैं जिनको लेकर सवाल उठते रहे हैं. जो सवाल सीसीआई उठा रही है उनमें कई बारीक जानकारियां भी चाही गई हैं जो सौदे के बारे में ज्यादा साफ स्थिति सामने ला सकती हैं.