October 17, 2026
Business Trends

NVIDIA बनी दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी

माइक्रोसॉफ्ट और एप्पल जैसी कंपनी को पछाड़कर एक ऐसी कंपनी दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है जिसके प्रोडक्ट आप सीधे नहीं खरीदते हैं. NVIDIA कंपनी का स्टॉक पिछले 25 सालों में सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन देने वाला स्टॉक बन गया है और इसके शेयर ने कई ऐसे रिकॉर्ड बना डालें हें जो अचंभित करते हैं. NVIDIA कंपनी का स्टॉक जनवरी 1999 में लिस्ट हुआ था और तब से अब तक यानी पच्चसी साल के अंतराल में इस स्टॉक में 591078 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. इस कंपनी का बाजार में सबसे ज्यादा यानी 3.34 ट्रिलियन का पूंजीकरण है और इस तरह इसने माइक्रोसॉफ्ट से लेकर एप्पल तक को पीछे छोड़ दिया है. एक और रिकॉर्ड जो इस कंपनी ने बनाया है वह यह कि किसी भी एक वित्त वर्ष में किसी कंपनी का पूंजीकरण 2 ट्रिलियन से नहीं बढ़ा था लेकिन NVIDIA ने यह भी कर दिखाया है और अब वह दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी हो चुकी है. NVIDIA के बाद माइका्रेसॉफ्ट का नंबर आता है जिसकी मार्केट कैप 3.31 ट्रिलियन है, इसके बाद एप्पल 3.28 ट्रिलियन के साथ तीसरे नंबर पर है. अन्य सात सबसे मूल्यवान कंपनियों में अल्फाबेट(फेसबुक), अमेजन, सऊदी आरामको, मेटा प्लेटफॉर्म्स, टीएसएमसी, बर्कशायर हैथवे और एली लिली हैं.