October 18, 2026
Business Trends

Apple के नए सीईओ बने जॉन टर्नस

जॉब्स के बाद सीईओ का पद संभालने वाले टिम कुक अब होंगे एक्जीक्यूटिव चेयरमैन

एप्पल कंपनी के लिए सितंबर का पहला हफ्ता हमेशा से खास होता है क्योंकि इसी दौरान एप्पल इवेंट होता है लेकिन इस बार का इवेंट सीईओ टिम कुक के नेतृत्व में नहीं बल्कि नए चुने गए सीईओ जॉन टर्नस के साथ होगा। एप्पल में यह एक नए दौर की शुरुआत है। टर्नस अब तक कंपनी में सीनियर एग्जीक्यूटिव थे। टर्नस को यह पद संभालने के लिए लगभग करीब 551 करोड़ रुपये मिलेंगे जबकि अब तक सीईओ रहे टिम कुक अब एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बनकर लगभग 446 करोड़ रुपये हासिल करेंगे। वैसे दोनों के पैकेज में अंतर तो है लेकिन बेसिक सेलेरी वही तीन मिलियन डॉलर की है। हालांकि इन दोनों को मिलने वाली रकम पर एप्पल के शेयर बाजार में कीमतों से भी ऊपर नीचे होगी और टर्नस की कमाई तो सीधे एप्पल के प्रदर्शन से जुड़ी रहेगी। टिम कुक को अगस्त 2011 में स्टीव जॉब्स की जगह सीईओ बनाया गया था। कुक ने पंद्रह साल में एप्पल का मार्केट वैल्यूएशन 350 बिलियन से बढ़ाकर 4.5 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंचा दिया।