Women Reservation Bill पर विपक्ष से बोले मोदी “क्रेडिट का ब्लैंक चेक दे रहा हूं”
Women Reservation Bill और परिसीमन पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इसका विरोध करने वालों को समझना चाहिए कि इसमें उनका भी भला है और उन्हें साथ आना चाहिए।
महिला आरक्षण को लेकर उन्होंने कहा कि ग्रासरूट स्तर पर लाखों बहनें नेतृत्व के लिए तैयार हैं। मोदी ने कहा कि जो अभी विरोध करेंगे, उन्हें लंबे समय तक कीमत चुकानी होगी।
उन्होंने कहा कि हमें बहनों की सामर्थ्य पर भरोसा करना चाहिए, क्योंकि जब वे आगे आएंगी तो खुद निर्णय लेंगी। जीवन के हर क्षेत्र में देश के गौरव को बढ़ाने में नारीशक्ति अव्वल रही है।
मोदी ने यह भी कहा कि नारीशक्ति की भागीदारी को स्वीकार करने का यह अवसर है और आने वाली पीढ़ी हमारे निर्णय से ज्यादा हमारी नीयत देखेगी।
उन्होंने जोर देकर कहा कि एक राष्ट्र के रूप में सोचना होगा, न कि टुकड़ों में।
