April 17, 2026
और भी

SpaceX का अब तक का सबसे बड़ा IPO लाने की तैयारी में एलन मस्क

नास्डेक में लिस्टिंग की प्रकिया शुरु कर दी गई है, आईपीओ का पैसा अंतरिक्ष में डाटा सेंटर बनाने में खर्च किया जाएगा

एलन मस्क ने अपनी कंपनी स्पेस एक्स को नास्डेक में लिस्ट कराने का पहला कदम उठाया है। मस्क इसके साथ जो आईपीओ लाने जा रहे हैं उसे अब तक सबसे बड़ा आईपीओ बताया जा रहा है। दो ट्रिलियन डॉलर के वैल्यूएशन के लक्ष्य के साथ स्पेस एक्स बाजार में आने की तैयारी में है। कंपनी बाजार से 75 अरब डॉलर जुटाएगी। दो ट्रिलियन डॉलर के लक्ष्य के हिसाब से यह बहुत अधिक मूल्यांकन माना जा रहा है। जो कि टेस्ला से भी कहीं अधिक है। स्पेस एक्स कंपनी 2002 में बनाई गई थी और बहुत से दूसरे प्लेनेट्स पर इंसानों को बसाने के काम की तैयारी में है। स्पेसएक्स ने साथ रॉकेट और लॉन्च व्हीकल के बार बार उपयोग किए जाने की तकनीक बनाकर अंतरिक्ष प्रक्षेपण की लागत 95 प्रतिशत तक कम कर दी है। मस्क की कंपनी 600 सफल रॉकेट लैंडिंग कर चुकी है। इसकी कमाई का बड़ा हिस्सा सैटेलाइट इंटरनेट बिजनेस स्टारलिंक से आता है। इसी साल फरवरी में स्पेसएक्स ने एक्स-एआई के साथ सबसे बड़ा निजी कॉरपोरेट विलय किया है। अब इस पहचान का मूल्य आकलन 1.25 ट्रिलियन डॉलर तक लगाया जा रहा है। आईपीओ से आई रकम डाटा सेंटर सैटेलाइट अंतरिक्ष में बनाने के लिए होगा जो सोलर एनर्जी से चलेंगे ताकि पृथ्वी का पानी भी बच सके और बिजली की खपत का भी दबाव न पड़े। तुलना करें तो टेस्ला जैसी महंगी कंपनी के मुकाबले भी स्पेसएक्स का वैल्यूएशन कई गुना ज्यादा आंका जा रहा है।