April 17, 2026
वर्ल्ड

BBC को कम पड़ रहा हे 55 हजार करोड़ का बजट

सरकार से अलग मदद भी लेने के बावजूद कहा दस प्रतिशत कर्मचारियों को तो निकालना ही होगा

लंबे समय तक विश्वसनीय और अब सबसे ज्यादा प्रोपोगेंडा खबरें देने वाले बीबीसी को साल भर के 5 बिलियन पाउंड का बजट भी कम पड़ रहा है और अब उसने कुल बजट का दस प्रतिशत बचाने के लिए दस प्रतिशत वर्कफोर्स कम करने का फैसला लिया है। इस रकम को यदि भारतीय रुपए में देखें तो मोटे तौर पर यह लगभग 55 हजार करोड़ रुपए के आसपास होगी। बीबीसी को ब्रिटेन सरकार भी जमकर मदद करती है और हाल ही में उसे 11 मिलियन पाउंड की सरकारी मदद दी गई है। यह संस्थान दुनिया भर में एक समय तक भरोसेमंछ खबरों के लिए पहचाना जाता रहा लेकिन फिर इसका नेतृत्व राजनीतिक उठापटक से जुड़ता गया और धीरे धीरे इसकी खबरें कुछ खास तरीके से पेश की जाने लगीं, साथ ही यह कई अनियमितताओं में भी फंस गया। अब इस संस्थान ने संकेत दिया है कि हमारे पास फंड की कमी है इसलिए हमें लगभग 2000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालना होगा। पिछले 15 साल में सबसे बड़ी कटौती होगी। अंतरिम तौर पर निदेशक का काम संभाल रहे रोड्री डेविस ने कर्मचारियों को बताया कि हमें अगले दो साल में 5 हजार करोड़ रुपए बचाने जरुरी हैं और यही वजह है कि कुछ लोगों की नौकरियां खत्म करनी होंगी। इसके अलावा नई भर्तियों पर रोक, यात्रा खर्च में कटौती जैसे कदम भी बीबीसी उठाने जा रहा है। बीबीसी की कमाई का बड़ा स्त्रोत लाइसेंस फीस है, जो हाल ही में काफी बढ़ा दी गई है फिर भी बीबीसी अपने खर्च निकालने में खुद को अक्षम पा रही है, जबकि भारत जैसे देशों में तो उस पर टैक्स चोरी जैसे मामले भी चल ही रहे हैं।