America के बैंकिंग सेक्टर हुए अचानक ठप
पहले माइक्रोसॉफ्ट की गड़बड़ी फिर एविएशन सेक्टर पर प्रभाव और अब बैंकिंग पर असर
अमेरिका में पहले विमानों का संचालन ठप हुआ था और अब अमेरिकी बैंकिंग सेक्टर पूरी तरह रुक गया। सिस्टम में तकनीकी गड़बड़ी के चलते बैंक ऑफ अमेरिका सहित लगभग सभी बड़े बैंकों की सेवाएं ठप पड़ने से ग्राहकों को भारी परेशानियां झेलना पड़ीं। डाउनडिटेक्टर ने बताया है कि ग्लिच के चलते अमेरिका के जिन वित्तीय संस्थानों पर असर पड़ा उनमें जेपी मॉर्गन, BOA, US बैंक, वेल्स फार्गो, कैपिटल वन भी हैं। डिजिटल मनी ट्रांसफर सेवाएं भी प्रभावित हुईं।
हर दूसरे ग्राहक को अपना खाता देखने में परेशानी हुई और हर पांचवां ग्राहक लॉग इन ही नहीं कर पाया। हालांकि बैंकों ने किसी साइबर अटैक की संभावना से इंकार करते हुए इसे सॉफ्टवेर की समस्या से जुड़ा बताया है। इस तरह पिछले कुछ दिनों में अमेरिका ने पहले माइक्रोसॉफ्ट की तकनीकी गड़बड़ी के चलते दिक्कतें उठाईं उसके बाद विमानन सेवाएं एकदम ठप पड़ गई थीं और अब बैंकिंग सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।
