October 27, 2026
देश दुनिया

Supreme Court ने इंडी गठबंधन से मांगा दस दिन में जवाब

चुनाव आयोग के कामकाज पर सवाल उठाने के बाद आयोग ने दिया जवाब अब याचिका लगाने वालों से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट में निर्वाचन आयोग के कामकाज और इंडी गठबंधन के लगाए जा रहे सीईसी की मनमानी के आरोपों पर सुनवाई में चुनाव आयोग की तरफ से कहा गया कि एसआईआर मुद्दे पर सर्वसहमति से फैसले लिए गए थे। इस संबंध में अलग अलग याचिका लगाने वालों में इंडी गठबंधन भी है जिनकी तरफ से कहा गया है कि एसआईआर से जुड़े 14 फैसलों पर अन्य दो चुनाव आयुक्त आपत्ति ले रहे थे लेकिन चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार ने मनमाने फैसले ले लिए। याचिका में ऐसे फैसलों की जांच और इन्हें रद्द करने की मांग है। सुप्रीम कोर्ट ने इंडी गठबंधन सहित याचिका लगाने वालों से चुनाव आयोग के हलफनामे पर 10 दिन में जवाब मांगा है। अब मामले की सुनवाई दीवाली के बाद नवंबर के दूसरे हफ्ते में होगी। इससे पहले निर्वाचन आयोग ने हलफनामा देकर बताया कि एसआईआर से जुड़े सभी फैसले तीनों चुनाव आयुक्तों की सहमति से हुए थे यानी आयुक्तों की आपत्तियों दरकिनार किए जाने का आरोप सरासर गलत है। इंडी गठबंधन ने लगातार आरोप लगाए हैं कि एसआईआर 14 फैसलों सहित कई मुद्दों पर दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति थीं लेकिन मुख्य चुनाव आयुक्त ने उनकी राय को महत्व ही नहीं दिया। याचिका में ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने की मांग भी है।