IIT Bombay में नकल से रोका तो छात्र ने की आत्महत्या, अब प्रोफेसर पर एससी-एसटी एक्ट
एप्पल फोन पर पूरा प्रश्नपत्र चैटजीपीटी को देकर हल कराते हुए पकड़ा गया था छात्र साहिल वाकोड़े
एआई के जरिए स्मार्टफोन पर प्रश्न हल कर परीक्षा देने में नकल की कोशिश कर रहे आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत के बाद बात जातिगत प्रताड़ना की तरफ मुढ़ गई है। दरअसल साहिल के पिता ने उन प्रोफेसर पर जातिगत दुर्भावना बरतने का आरोप लगाया जिन्होंने नकल का मामला पकड़ा था। इसके बाद प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदर्मा दर्ज कर लिया गया है। साहिल के पिता ने तुरंत मुआवजे की मांग भी कर डाली और कहा कि सिर्फ प्रोफेसर डूला ही नहीं संस्थान के डायरेक्टर को भी इस्तीफा देना चाहिए। साहिल को 18 सितंबर को एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग की सेकंड ईयर की परीक्षा के दौरान नकल करते हुए पकड़ा गया था, नियम के अनुसार उसे एक साल के लिए बाहर किया जाना और होस्टल से निकाला जाना था लेकिन यह सब कार्रवाई नहीं की गई इसके बाद भी साहिल ने कमरे में जाकर आत्महत्या कर ली। अब साहिल के पक्ष में कई संगठन माहौल बनाने में लगे हैं कि प्रोफेसरों ने उसके साथ जाति को लेकर प्रताड़ित किया और ऐसा पिछले तीन महीनों से चल रहा था। अब आईआईटी बॉम्बे फैकल्टी के संगठन ही नहीं देशभर के कई बड़े नामों में प्रोफेसर डूला के समर्थन में बात रखी है। दूसरी तरफ कुछ एसआईएफ जैसे संगठन साहिल की मौत, जांच, कैंपस में अन्य शिकायतों पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
