Mamta Banerjee के हाथ से रेजीपुर उम्मीदवार भी फिसला
कल नंदीग्राम के लिए उम्मीदवार बनाई गई संचिता डे ने नामांकन वापस ले लिया था और आज रेजीपुर से खड़े किए गए रबीउल इस्लाम ने भी वही कर दिया
ममता बनर्जी के लिए एक के बाद एक झटके इंतजार ही कर रहे हैं। टीएमसी टूट जाने के बाद उनके पास नाम और चुनाव चिन्ह ही बचा था लेकिन फिलहाल उसके इस्तेमाल पर भी रोक लग गई है। शुक्रवार को नंदीग्राम उपचुनाव के लिए उन्होंने जिस उम्मीदवार को बड़ी उम्मीद से उतारा था उसने शुभेंदु अधिकारी से मिलने के बाद नाम वापस लेने की घोषणा कर दी। ममता ने कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने की घोषणा की और उसके कुछ ही घंटों में वह प्रत्याशी भी एक पुराने हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। अब ममता बनर्जी के लिए अगला झटका रेजीपुर उपचुनाव के मैदान से आया है जहां पर उतारे गए प्रत्याशी रबीउल आलम चौधरी ने भी नामांकन वापस लेने की घोषणा कर दी है। नंदीग्राम जहां ममता बनर्जी की सीट रही है और इस बार वहां उन्हें शुभेंदु अधिकारी ने ही हराया है वहीं रेजीपुर उपचुनाव हुमायूं कबीर के सीट खाली करने की वजह से हो रहे हैं। पहले नंदीपुर से संचिता प्रधान डे और अब रबीउल के नामांकन वापस लेने से यह तो साफ हो गया है कि ममता गुट के पास दो उम्मीदवार भी ऐसे नहीं बचे हैं जिन पर वो भरोसा कर सकें।
