September 18, 2026
विदेश

Taylor Swift के पति का पैसा भारतीय ने लूटा

सिद्धार्थ जवाहर नाम का व्यक्ति अमेरिका में अवैध रुप से रह भी रहा था और लोगों को लूट भी रहा था

अमेरिका में एक भारतीय के स्कैम में कई बड़े लोग उलझ गए हैं। सिद्धार्थ जवाहर नाम के इस व्यक्ति ने पोंजी स्कीम से 64 लोगों को उलझाकर 336 करोड़ की धोखाधड़ी की। पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट के पति ट्रैविस केल्स को भी जवाहर ने नहीं छोड़ा। अब इस व्यक्ति को 11 साल जेल हुई है। जवाहर को निवेशकों के तीन करोड़ डॉलर से ज्यादा की रकम वापस करने को भी कहा गया है। जवाहर ने स्विफ्टआर्क कंपनी के जरिए 2016 से धोखाधड़ी शुरु की। निवेशकों के पैसे को तंबाकू का धंधाा करने वाली फिलिप मॉरिस पाकिस्तान में लगाने के बाद जब शेयरों की कीमत गिर गई तो भी जवाहर ने मुनाफा बताया। उसने कंपनी के नाम पर 3.5 करोड़ डॉलर लिए लेकिन निवेश में महज एक करोड़ डॉलर डालकर बाकी पैसे निजी खर्च में उड़ा दिए।
अमेरिका में उसका रहना भी वैध नहीं था बल्कि पिछले दो दशक से वह अमेरिका में अवैध रूप से रह रहा था।