Para KickBoxing प्रतियोगिता का भव्य आगाज
इंदौर में प्रथम राष्ट्रीय पैरा किकबॉक्सिंग बनेगी खेलों की मुख्यधारा से जोड़ने की पहल
एमेच्योर स्पोर्ट्स किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के संयुक्त तत्वाधान में प्रथम राष्ट्रीय पैरा किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का दीप प्रज्ज्वलित कर अतिथियो ने भव्य शुभारंभ किया। संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए एमेच्योर स्पोर्ट्स किकबॉक्सिंग एसोसिएशन आफ मध्य प्रदेश के अध्यक्ष विनोद सोनडवले एवं महासचिव आशुतोष जी ने बताया कि इस प्रतियोगिता का शुभारंभ जायडस लाइफ साइंसेज की जनरल मैनेजर (CSR) डॉ. विनीता वर्डिया जी ने मुख्य अतिथि एवं वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल, पद्मश्री व अंतरराष्ट्रीय पैरा तैराक डॉ. सत्येंद्र सिंह लोहिया एवं एलड्रिच विलियम्स के विशेष अतिथि में शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर डॉ. विनीता वर्डिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि “पैरा खिलाड़ी अपनी मेहनत और जज्बे से समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। जायडस लाइफ साइंसेज ऐसे सशक्तिकरण के प्रयासों में हमेशा सहयोग के लिए तत्पर है। खेल में भागीदारी से आत्मविश्वास बढ़ता है और यही सच्चा समावेश है।”वाको इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संतोष कुमार अग्रवाल ने कहा कि वाको इंडिया का लक्ष्य किकबॉक्सिंग को हर वर्ग तक पहुंचाना है। पैरा किकबॉक्सिंग की यह प्रथम राष्ट्रीय प्रतियोगिता इतिहास में मील का पत्थर साबित होगी। हम इन खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मंच तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”पद्मश्री डॉ. सत्येंद्र सिंह लोहिया ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि शारीरिक चुनौती कभी भी प्रतिभा में बाधा नहीं बन सकती। पानी में तैराकी हो या रिंग में किकबॉक्सिंग, जज्बा एक ही होता है। आप सभी देश का गौरव हैं, अपनी सीमाओं को खुद तय करें। श्री एलड्रिच विलियम्स ने कहा कि पैरा खेलों को मुख्यधारा से जोड़ने का यह प्रयास सराहनीय है और मध्य प्रदेश ने इसमें अग्रणी भूमिका निभाई है।
