BJP की नई टीम की घोषणा, स्मृति ईरानी की वापसी, 65 सदस्य
जेपी नड्डा वाली टीम की जगह अब टीम नितिन नवीन संभालेगी मोर्चा
भाजपा की नड्डा वाली टीम की जगह अब नितिन नवीन की टीम का एलान कर दिया गया है। 65 सदस्यीय नई टीम में महिलाओं को प्रमुख एक दर्जन पद मिले हैं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष में ही छह महिलाएं ली गई हैं। चालीस साल से कम उम्र वाले भी आधा दर्जन चेहरे इस टीम में शामिल हैं। साठ से कम उम्र वालों की संख्या 42 तक पहुंच गई है। आईटी सेल का जिम्मा अमित मालवीय से छीनकर दीपक म्हस्के को दिया गया है, वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा अब हेमांग जोशी के नेतृत्व में काम करेगा। भाजपा ने तेरह उपाध्यक्ष बनाए हैं और पिछले एक दर्जन में से सिर्फ चार ही कायम रखे गए हैं। वसुंधरा राजे उपाध्यक्ष राजस्थान में मजबूत हैं और राष्ट्रीय स्तर पर वो उपाध्यक्ष बनी रहेंगी। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष बने रहेंगे राष्ट्रीय महासचिव बतौर स्मृति ईरानी लाई गई हैं। अब तक भाजपा में 11 नेशनल सेक्रेटरी थे जो अब 16 हो गए हैं इन सभी चेहरों में से सिर्फ एक चेहरे को छोड़कर बाकी सभी को बदल दिया गया है। भाजपा के इस कदम पर.शुक्ल ने कहा कि राष्ट्रीय सचिव के पद पर हमेशा नए चेहरों को अवसर दिया जाता है। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पीयूष गोयल को बनाया गया है जबकि भाजपा ने अपने सातों मोर्चों के नेतृत्व बदल डाले हैं। मीडिया संयोजक बतौर अनिल बलूनी बने रहेंगे लेकिन उनके साथ आशीष उषा अग्रवाल, प्रदीप भंडारी और सिद्धार्थ यादव को रखा गया है। सोशल मीडिया सह-संयोजक में प्रीति गांधी, शिवानंद द्विवेदी, आलोक भट्ट, अरुण यादव हैं।
