September 23, 2026
Business Trends

Plastic के नोट अगले साल की दूसरी तिमाही में आने की संभावना

पॉलीमर नोट अगले साल अप्रैल-मई के बीच जारी किए जाएंगे

यह जानकारी आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की तीन दिन की बैठक के बाद गवर्नर संजय मल्होत्रा ने दी। उन्होंने बताया कि शुरु में कम वैल्यू वाले पॉलीमर करेंसी नोट आएंगे। इनका मार्केट में सर्कुलेशन और इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है। दुनिया के कई देशों जैसे ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में पॉलीमर करेंसी नोट 30 साल से भी अधिक समय तक सफलतापूर्वक उपयोग में रहे हैं। भारत में दस, बीस और पचास के छोटे नोट सबसे ज्यादा एक हाथ से दूसरे हाथ तक घूमते हैं इसलिए बहुत जल्दी गंदे हो जाते हैं या फट जाते हैं। पॉलीमर नोट की उम्र ज्यादा होगी, पानी या नमी से ये खराब नहीं होंगे और नए नोट छापने का सरकारी खर्च भी कम होगा। पॉलीमर बैंकनोट्स कागज के बजाय एक खास किस्म के प्लास्टिक मटेरियल यानी पॉलीमर सबस्ट्रेट पर छापे जाते हैं।