Supreme Court में भी हमें प्रदर्शन करना पड़ेगा- कॉकरोच पार्टी
जस्टिस सूर्यकांत की बेंच ने तत्काल सुनवाई से मना किया कॉकरोच याचिका को तो भड़के सौरभ दास
सुप्रीम कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान हुई झड़पों को लेकर याचिका पर तत्काल सुनवाई की मंजूरी नहीं दी तो अब सीजेपी चीफ जस्टिस के ही खिलाफ खड़ी हो गई है। सीजेपी की तरफ से सौरभ दास ने एक भड़काऊ पोस्ट करते हुए जसटिस सूर्यकांत पर सीधा निशाना साधते हुए लिखा है कि क्या हमें चीफ जस्टिस की अदालत में भी प्रदर्शन करना पड़ेगा? उन्होंने साथ ही यह भी जता दिया कि भारत की सुप्रीम कोर्ट ‘इससे बेहतर’की हकदार है। दरअसल पुलिस कार्रवाई के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से मना करते हुए सीजेआई ने कहा कि “हमारा और अपना समय बर्बाद मत करिए।”
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सौरभ दास ने पोस्ट मे लिख डाला कि इतनी बड़ी ताकत वाले पद पर बैठे ऐसे लोग हमारे लोकतंत्र पर धब्बा हैं। हमारा सुप्रीम कोर्ट इससे बेहतर का हकदार है। सूर्यकांत जी को समझना चाहिए कि इतना अहंकार ठीक नहीं है। भारत सरकार को उन्हें सलाह देनी चाहिए। वैसे सीजेपी के बनने के पीछे भी कहीं न कहीं जस्टिस सूर्यकांत की एक टिप्पणी ही है लेकिन अब कॉकरोच सुप्रीम कोर्ट में ही प्रदर्शन की धमकी देने लगे हैं।
