May 23, 2026
देश दुनिया

Twisha Sharma Case अब सीबीआई करेगी जांच, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

भोपाल में पूर्व जज की बहू की मौत के मामले में पति फरार, सास शक के दायरे में

भोपाल में जज की बहू की कथित आत्महत्या के मामले को मोहन यादव सरकार ने सीबीआई को सोंपने की सिफारिश की है। ट्विशा शर्मा की मौत के मामले को पहले ही दिन से संदिग्ध माना जा रहा है और फिर इससे जुड़ी ऐसी कड़ियां सामने आती जा रही हैं जिन्होंने मामले को और पेचीदा बना दिया है। ऐसे में मध्यप्रदेश सरकार ने केस की जांच सीबीआई को देने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा है। गृह विभाग ने औपचारिक रूप से यह सिफारिश भेजी है। ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर न्याय मांगा था तो सीएम ने उन्हें इस बारे में आश्वासन दिया था। 12 मई को संदिग्ध परिस्थतियों में जान देने वाली ट्विशा शर्मा की शादी पिछले ही साल समर्थ सिंह से हुई थी। दहेज और प्रताड़ना के चलते ट्विशा की हत्या की बात तब और गहरा गई जब पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह (पूर्व जिला जज) पर ट्विशा को प्रताड़ित करने की बातें सामने आने लगीं। समर्थ सिंह तो फरार भी हो गया है।

ट्विशा के शव के पहली बार हुए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट पर भरोसा न करते हुए ट्विशा के परिवार ने दोबारा पोस्टमार्टम की मांग पर हाइकोर्ट ने कहा है कि दोबारा पोस्हैटमार्टम किया जाना चाहिए। यह भी खबर सामने आ रही है कि पर्याप्त इंतजाम न होने से ट्विशा का शव एम्स भोपाल में सड़ने की कगार पर है। यह भी पता चला है कि ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह, जो कि मध्य प्रदेश उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग की अध्यक्ष पद हैं, ने ट्विशा की मौत के बाद कई जज वगैरह को 46 कॉल किए थे।