September 8, 2026
देश दुनिया

Disha Saliyan मामले में सचिन वाझे सरकारी गवाह बनने की जुगत में

सुशांत सिंह राजपूत और दिशा की रहस्यमयी मौतों की सीबीआई जांच में सरकारी गवाह बनने की संभावना

दिशा सालियान की मौत को लेकर एक बड़ा अपडेट यह सामने आ रहा है कि जेल में बंद पूर्व पुलिस अफसर सचिन वाझे के सरकारी गवाह बनने की खबर है। दरअसल जब से यह मामला नए सिरे से सीबीआई के पास पहुंचा है तब से इस मामले में काफी कुछ सामने आ रहा है और ऐसे में वाझे यदि वाकई सरकारी गवाह बन जाता है तो यह एक बड़ी बात होगी क्योंकि सचिन वाझे उद्धव ठाकरे का बेहद करीबी रहा है भले पुलिस में रहते हुए उसकी पोस्ट बहुत बड़ी न रही हो लेकिन उसके नाम पर कई कारनामे दर्ज हैं। यहां तक कि जिस मामले में वह अभी जेल में बंद है वह भी हत्या का ही मामला है। सचिन वाझे को ही मुकेश अंबानी के घर के बाहर डिटोनेटर रखने या रखवाने वाला माना जाता है और तो और वाझे को दिशा और सुशांत मामले में भी ‘सबकुछ जानने’ वाला माना जाता है। दिशा साचियान की तरफ से एक बयान में बताया गया है कि जेल में बंद वाझे की तरफ से ऐसा ऑफर आया है जिसमें वो सरकारी गवाह बनना चाहता है। उनका यह भी कहना है कि यदि वाझे ऐसा वास्तव में करता है तो सिर्फ दिशा या सुशांत की मौत का ही नहीं बल्कि कुछ और हत्याओं का भी खुलासा सामने आ सकता है और इन हत्याओं की संख्या 11 से भी ज्यादा हो सकती है। सचिन वाझे एक समय इतना ताकतवर था कि उसे कई मामलों में तो पुलिस कमिश्नर रहे परमबीर सिंह को भी रिपोर्ट नहीं करना होता था। जिस मामले में वाझे जेल में बंद है वह एक लक्जरी कार लेने और वापस मांगने पर मालिक की हत्या कर शव गायब कर देने से जुड़ा हुआ है। ऐसे में सुशांत और दिशा की रहस्यमयी मौतों के छह साल से ज्यादा समय के बाद परदा उठने की संभावना तो बनने लगी है और यह भी तय है कि जब ये परतें खुलेंगी तो कई बड़े नाम भी इसमें सामने आएंगे क्योंकि इन्हीं के चलते दोनों मौतों के रहस्य छुपाने की कोशिश की गई थी।