SIR प्रक्रिया की अगली कड़ी में 16 राज्य तीन केंद्र शासित प्रदेश शामिल
यह चरण पूरा होने के बाद सिर्फ तीन राज्य ही बाकी रह जाएंगे एसआईआर प्रक्रिया के लिए
पांच राज्यों के चुनाव पूरे करवाने के बाद पहली फुरसत में चुनाव आयोग ने एसआईआर के तीसरे चरण की घोषणा कर दी है। एसआईआर के इस चरण में देश के 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण का काम तेजी से किया जाएगा। आयोग ने बताया है कि तीसरे चरण में 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों का काम पूरे होने सिर्फ हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में ही एसआईआर की प्रक्रिया बाकी रह जाएगी। इस चरण में शामिल 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में 36.73 करोड़ मतदाताओं के घर-घर सर्वेक्षण होगा और इस काम में चार लाख के आसपास बूथ स्तर के अधिकारी लगेंगे। जिन 16 राज्यों के लिए एसआईआर प्रक्रिया शुरु करने की बात कही गई है उनमें आंध्र प्रदेश, झारखंड, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, उत्तराखंड, तेलंगाना, हरियाणा, मिजोरम, सिक्किम, पंजाब, मणिपुर, नागालैंड, त्रिपुरा शामिल हैं वहीं दिल्ली, चंड़ीगढ़ और दादरा नगर हवेली व दमन दीव केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं।
