March 18, 2026
Film

UAE में कैद सेलिना जेटली के भाई ने बहन से बात करने से किया इंकार

सेलिना के भाई विक्रांत पिछले कई महीने से यूएई में कैद हैं
बॉलीवुड हीरोइन सेलिना जेटली के भाई विक्रांत पिछले कुछ महीने से यूएई में कैद में हैं। विक्रांत सेना में मेजर के पद से रिटायर हुए हैं और वो यूएई की एक कंपनी के साथ जुड़े हुए हैं। यूएई ने उनकी गिरफ्तारी को लेकर साफ साफ आरोप नहीं बताए हैं और इसी बात को लेकर सेलिना ने हाइकोर्ट में कहा था कि उन्हें उनके भाई के बारे में सारी जानकारियां दी जाएं, उन्हें वकीलों की सहायता दिलाई जाए और लगातार संपर्क सुनिश्चित किया जाए। कोर्ट में मामला पहुंचने के बाद अब याचिका निराकृत करते हुए सेलिना को बताया गया कि न तो उनके भाई सरकार से कोई कानूनी मदद चाहते हैं और न ही वो सेलिना से ही बात करना चाहते हैं। कोर्ट में उन्हें बताया गया कि वे विक्रांत अपनी पत्नी से ही बात करना चाहते हैं और वकीलों को लेकर दी जाने वाली सहायता लेने से उन्होंने इंकार कर दिया है। इसके बाद सेलिना ने अब तक उनके साथ विक्रांत को लेकर प्रयास कर रहे सभी लोगों को धन्यवाद की पोस्ट लिखते हुए कहा है कि मुझे भाई को लेकर चिंताएं थीं, इसलिए मैंने ये कोशिशें कीं। अब तक जिन लोगों ने मुझे साथ दिया उन सभी को बहुत धन्यवाद। सेलिना ने कहा कि मैं खुद अपनी उलझनों में खोई हुई हूं लेकिन सिर्फ इस वजह से हाइकोर्ट गई थी कि भाई को न्याय मिल सके। सरकार से लेकर हर उस व्यक्ति का जिसने मुझे साथ दिया मैं धन्यवाद देती हूं।