May 26, 2026
वर्ल्ड

Trump ने चला नया दांव, मुस्लिम देशों से अब्राहम समझौते पर सहमत होने को कहा

ईरान के साथ चल रही शांति की कोशिशों के बीच ट्रंप ने नए दांव से पाकिस्तान को भी उलझाया

अब ट्रंप ने ईरान के साथ बाकी कई देशों को चेतावनी देते हुए अब्राहम अकॉर्ड पर सहमत होने को कहा है। ट्रंप ने कहा है कि यदि समझौता हुआ तो बेहतरीन होगा वरना बिलकुल नहीं होगा। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा है कि पश्चिम एशिया और मुस्लिम देशों के कई नेताओं से उनकी बात हुई है और उन सभी को मेरी यही सलाह है कि वे अब्राहम समझौते पर यदि सहमत हो जाते हैं तो यह एक ऐसा कदम होगा जिसकी तुलना ही नहीं की जा सकती। ट्रंप का सुझाव है कि ईरान के साथ-साथ क्षेत्रीय स्थिरता बढ़ाने के लिए यूएई, सउदी अरब, तुर्किए, कतर, पाकिस्तान, मिस्त्र वगैरहको इस महान समझौते पर जुटना चाहिए और जो ऐसा नहीं करेगा उसके बारे में साफ राय बनेगी कि वह उनकी दुर्भानापूर्ण स्थिति है। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने शनिवार को सऊदी अरब के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद, संयुक्त अरब अमीरात के मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, कतर के अमीर तमीम बिन हमद बिन खलीफा अल थानी, प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान बिन जसीम बिन जाबेर अल थानी और मंत्री अली अल-थवादी, पाकिस्तान के फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर अहमद शाह, तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी, जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय और बहरीन के राजा हमद बिन ईसा अल खलीफा के साथ बात कर कहा है कि सभी अब्राहम समझौते पर हस्ताक्षर करें। मैं इन सभी देशों से अनुरोध करता हूँ कि वे तुरंत अब्राहम समझौते पर हस्ताक्षर करें, और यदि ईरान भी इस समझौते पर हस्ताक्षर करता है, तो यह मेरे लिए सम्मान की बात होगी।