USA में आतंकी को खुला छोड़ा तो उसने सैन्य अफसर को मार डाला
सैन्य प्रशिक्षण ले रहे अफसरों के क्लारुम में ताबड़तोड़ गोली चलाने वाले ने एक को मारा दो को घायल किया
अमेरिका में वर्जीनिया की ओल्ड डोमिनियन यूनिवर्सिटी में एक आतंकी हमलावर ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी और एक व्यक्ति को मार डाला, पलटवार करते हुए छात्रों ने आतंकी को मार गिराया। आतंकी आईएसआईएस का मददगार रहा था और सजा भी पा चुका था लेकिन जल्द रिहाई के बाद वह सर्विलांस पर था जब उसने इस घटना को अंजाम दे डाला। जांच एजेंसी के अनुसार मोहम्मद जल्लोह 36 साल का था और पहले वह आर्मी नेशनल गार्ड में था, 2016 में वह आतंकियों की मदद का दोषी पाया गया था। रिहाई जल्दी हो जाने के बाद उस पर निगरानी रखी जा रही थी जब उसने यह घटना कर दी। जहां छात्र मिलिट्री में जाने की ट्रेनिंग ले रहे थे वहां मोहम्मद ने ताबड़तोड फायरिंग कर दी। पलटवार करते हुए एक छात्र ने बहुत बहादुरी के साथ उसे चाकू मारकर ढेर कर दिया वरना वह और भी नुकसान करने का इरादा रखता था। जिस व्यक्ति की मौत हुई है उसका नाम लेफ्टिनेंट कर्नल ब्रैंडन शाह है, दो अन्य छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एफबीआई डायरेक्टर काश पटेल ने कहा है कि यह घटना आतंकवाद ही है। आतंकी की बहन का कहना है कि उसे न मोहम्मद के हमलों के बारे में जानकारी थी और न ही ऐसी कोई बात उसने हमसे साझा की थी।
