Sunrisers ने द हंड्रेड के लिए भारत विरोधी खिलाड़ी को लिया
काव्या मारन की कालिकियत वाली सनराइजर्स पर सोशल मीडिया पर साधा जा रहा है निशाना
जो पाकिस्तानी खिलाड़ी भारत की सेना का मजाक उड़ाता हो, जिसका रिकॉर्ड भारत के खिलाफ लगातार बालेने का रहा हो उसे अपनी टीम के लिए खरीदने के चलते अब सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। दरअसल यूके में होने वाले ‘द हंड्रेड’ के लिए काव्या की ओर से पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार को लगभग ढ़ाई करोड़ में खरीदा। अबरार ने 2025 से लगातार भारत के खिलाफ विवादित सोशल मीडिया पोस्ट किए हैं। खासतौर पर जब भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर था तब अबरार ने भारतीय सेना का मजाक उड़ाने वाले पोस्ट डाले थे। काव्या ने लंदन में हुई नीलामी में अबरार अहमद के लिए काफी आक्रामक बोली लगाते हुए उन्हें 255000 डॉलर में खरीदा। हाल ही में हुए मुस्तफिजुर रहमान और कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़े मामले का उदाहरण सामने रखते हुए कहा जा रहा है कि काव्या को इस खरीद से इंकार करना चाहिए जैसे केकेआर ने बीसीसीआई के कहने पर मुस्तफिजुर का कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया था। सोशल मीडिया पर काव्या को यह सलाह दी जा रही है कि वो भी अबरार अहमद के साथ कॉन्ट्रैक्ट इसी तरह खत्म कर सकती हैं वहीं इस बीच सनराइजर्स के बॉयकॉट और काव्या को लेकर भी हैशटैग सोशल मीडिया पर चल पड़े हैं।
