September 19, 2026
देश दुनिया

Priyanka Wadra जल्द बनने जा रही हैं सास

रेहान वाड्रा और अवीवा बेग की सगाई, प्रियंका की दोस्त हैं अवीवा की मां

प्रियंका वाड्रा के बेटे रेहान ने सगाई कर ली है और उनकी संगिनी बनने जा रही हैं दिल्ली की रहने वाली अवीवा बेग। दिल्ली के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में इस खबर ने हलचल मचा दी है। रेहान ने अपनी लंबे समय से करीबी दोस्त अवीवा बेग को प्रपोज किया और दोनों ने एक बेहद निजी समारोह में सगाई कर ली, हालांकि सगाई का परिवारिक कार्यक्रम अब रणथंभौर में होगा। अवीवा बेग फोटोग्राफी से जुड़ी हुई हैं। वहीं रेहान भी विजुअल आर्टिस्ट और फोटोग्राफर हैं। उन्होंने सोलो प्रदर्शनी भी की है। इसके अलावा कोलकाता में भी उनकी फोटोग्राफी प्रदर्शनी लग चुकी है। कला और फोटोग्राफी के प्रति दोनों की समान रुचि ने उनके रिश्ते को वर्षों से मजबूत बनाए रखा। संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही दोनों परिवार मिलकर तारीख बताएंगे। रेहान वाड्रा को अक्सर मां प्रियंका गांधी के साथ देखा जाता है, लेकिन वो राजनीति से दूर ही हैं। रेहान और अवीवा की सगाई की खबर के बारे में उनके पारिवारिक सूत्र कहते हैं कि दोनों की समान रुचियों और लंबे समय से चली आ रही दोस्ती ने इस रिश्ते को और खास बना दिया है।