February 11, 2026
Film

Film Director ने कहा उनके साथ कुछ भी हो सकता है, अब गायब

पुलिस से मिलने गए थे लेकिन दस दिन से ज्यादा हुए पता ही नहीं

एक डायरेक्टर जिसकी फिल्म 30 अगस्त को रिलीज होना हो, जो 11 अगस्त यानी अपने जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर बता रहा हो कि वह बेहद दबाव में है और उसके साथ कुछ भी हो सकता है.

यह पोस्ट करने के दो दिन बाद ही वह गायब हो जाता है और इस बात को सप्ताह भर से ज्यादा हो जाता है लेकिन उसकी कोई खबर नहीं मिलती. पत्नी सांसद कंगना रनौत से गुहार लगाती हैं, बात गृह मंत्रालय तक पहुंचती है लेकिन कोलकाता पुलिस से मिलने पहुंचे इस डायरेक्टर का अब तक पता नहीं चलता है. आपको यह कहानी फिल्मी लग रही हो तो बता दें कि मामला ‘राम की जन्मभूमि’ और ‘गांधीगिरी’ जैसी फिल्में बना चुके और अब ‘द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल’ नाम की फिल्म की तैयारी में जुटे सनोज मिश्रा की यह सच्ची कहानी है. 14 अगस्त से लापता सनोज को पश्चिम बंगाल पुलिस ने मिलने बुलाया था, उसके बाद से उनका कुछ पता नहीं है, उनके दोनों फोन भी बंद हैं. उनकी पत्नी ने लखनऊ के गोमती नगर में एफआईआर भी कराई है. सांसद कंगना रनौत ने पश्चिम बंगाल की सीएम से सनोज को खोजने की अपील की है. सनोज की इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट 11 अगस्त की है जिसमें उन्होंने चित्रकूअ में 30 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्म के लिए आशीर्वाद लेने और रामभद्राचार्य जी से आशीष लेने की वीडियो डाली है साथ ही यह भी लिखा कि मैं सरकार के दबाव शिकार होकर टूट चुका हूँ,उन्होंने लिखा है कि मेरे साथ कभी भी कुछ भी हो सकता है. ‘द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसके चलते उन्हें धमकियाँ मिल रही थीं.