February 16, 2026
Film

Malayalam Film Industry को लेकर हेमा रिपोर्ट में कई सवाल

तनुश्री दत्ता ने इस रिपोर्ट के बहाने फिर उठाया नाना वाला मामला

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं को लेकर जारी 235 पेज की जस्टिस के हेमा रिपोर्ट ने फिल्म इंडस्ट्री के कई धागे खोल दिए हैं. दरअसल अभिनेता दिलीप द्वारा एक हीरोइन पर चलती गाड़ी में की गई हरकतों को लेकर जब हंगामा मचा था तो पूरी मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जस्टिस हेमा को विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा गया था लेकिन इसे लंबे समय से टेबल ही नहीं किया जा पा रहा था.

आखिर 19 अगस्त को यह सामने आई है जिसमें कई तथ्यों के खुलासे किए गए हैं. हालांकि यह सिर्फ मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की बात करते हुए बनाई गई रिपोर्ट है लेकिन कमोबेश वही हालात पूरी फिल्म इंडस्ट्री की है और बॉलीवुड की तो हालत और भी ज्यादा बुरी है. इस रिपोर्ट को लेकर मी टू में शामिल होने वाली और अभिनेता नाना पाटेकर पर आरोप लगाने वाली तनुश्री दत्ता का कहना है कि मुझे तो ऐसी रिपोर्ट, इनका कंटेंट और इनका महत्व समझ ही नहीं आता, इससे पहले भी विशाखा (वुमंस ग्रीवेंस कमेटी) को लेकर काफी उम्मीद जताई गई थी लेकिन मुझे नहीं पता इनसे किस महिला को कितना फायदा हुआ.