February 11, 2026
वर्ल्ड

Taiwan को धमकाने उसके क्षेत्र में घुस रहा चीन

चीनी सेना लगातार ताइवान की सीमा में घुस रही है. ताइवान के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक रविवार से सोमवार के बीच 23 चीनी एयरक्राफ्ट और सात नौसैनिक जहाजों ने उनका बॉर्डर क्रॉस किया. 19 एयरक्राफ्ट उनकी सीमा के कई इलाकों में डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन तक पहुंच गए थे. इसके बाद ताइवान ने चीनी सेना पर नजर रखने के लिए अपने विमान और नौसैनिक जहाज तैनात कर दिए हैं. इनमें मिसाइल सिस्टम को भी एक्टिवेट रखा गया है. ताइवान की सेना ने बताया कि वे चीनी सेना की हर हरकत पर नजर रखे हुए हैं. ताइवानी सेना के मुताबिक रविवार को भी 15 चीनी सैन्य विमान और छह नौसैनिक जहाज उसकी सीमा के भीतर घुसकर निगरानी कर रहे थे. ताइवानी सेना ने बताया कि उन्होंने इस महीने अब तक चीनी सैन्य विमानों को 324 बार और नौसेना जहाजों को 190 बार ट्रैक किया है. इससे दो दिन पहले चीन ने ताइवान की आजादी मांग कर रहे लोगों को मौत की सजा देने की धमकी दी थी. इसके बाद ताइवानी राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने कहा कि लोकतंत्र कोई अपराध नहीं है और तानाशाही एक बुराई का प्रतीक है. चीन ने ताइवान पर अपने दबाव को बढ़ाने के लिए आजादी मांग कर रहे लोगों को मौत की सजा देने के लिए नए कानूनी दिशा निर्देश जारी किए थे. चीन ने कहा कि ताइवान कोई अलग देश नहीं है. इससे पहले चीनी सेना ने 26
मई को ताइवान के भीतर घुसकर अपनी 2 दिवसीय मिलिट्री ड्रिल पूरी की थी. तब ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया था कि कल स्थानीय समयानुसार सुबह 6 बजे चीनी सेना के 21 लड़ाकूविमान,11 नेवी और 4 कोस्टल जहाज उसकी सीमा के अंदर घुस गए थे.