MCU में आईपीएस राजाबाबू सिंह करेंगे छात्रों से चर्चा
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से लेकर कश्मीर तक में सेवाएं दे चुके हैं
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (एमसीयू) में वीरता पुरस्कार से सम्मानित सीनियर आईपीएस अधिकारी रेलवे पुलिस के एडीजी राजा बाबू सिंह की मास्टर क्लास 7 सितंबर को शाम 3.30 बजे गणेशशंकर विद्यार्थी सभागृह में होगी। अपने नवाचारों के लिए प्रसिद्ध राजाबाबू सिंह “ऑपरेशन हमदर्द’ के बारे में देश भर से आए विद्यार्थियों से चर्चा करेंगे। मीडिया हेड डॉ. पवित्र श्रीवास्तव ने बताया कि बीते सत्र की तरह इस बार भी मीडिया से बाहर के जरूरी विषयों पर जानकारी और जागरूकता के लिए मास्टर क्लास की श्रृंखला जारी रहेगी। राजा बाबू सिंह ने अपने पुलिस कॅरिअर में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से लेकर आतंक प्रभावित कश्मीर जैसे राज्यों तक सेवाएं दी हैं। श्रीमद् भागवत गीता और पर्यावरण संरक्षण उनके प्रिय विषय हैं।
