एमसीयू में ‘द जॉयफुल एजुकेटर’ तीन दिवसीय एफडीपी 22 जुलाई से।
शिक्षकों को आनंदपूर्ण शिक्षण पद्धतियों से परिचित कराने के लिए है फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल के रेखी सेंटर फॉर एक्सीलेंस फॉर द साइंस ऑफ हैप्पीनेस द्वारा द जॉयफुल एजुकेटर एक्सपीरियेंशियल वेल-बीइंग एंड एप्लाइड पॉजिटिव साइकोलॉजी विषय पर तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम 22 से 24 जुलाई तक विश्वविद्यालय के नालंदा लाइब्रेरी स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में किया जा रहा है। यह आयोजन (एफडीपी)की समन्वयक सीनियर असिस्टेंट प्रोफेसर सुश्री मनीषा वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह एफडीपी का समय प्रातः 10 .30 बजे से सायं 5 बजे तक रहेगा, जिसके विशेषज्ञ प्रशिक्षक के रूप में रेखी फाउंडेशन के प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस डॉ. श्रीहरि कृष्णा एवं सीनियर फैकल्टी डॉ. रीतू शर्मा शामिल हैं। ये विशेषज्ञ शिक्षकों को कक्षा में सकारात्मक मनोविज्ञान और वेल-बीइंग के व्यावहारिक प्रयोग करना सिखाएंगे।इस एफडीपी का पंजीकरण निशुल्क है तथा सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर प्रतिभागियो को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलगुरु श्री विजय मनोहर तिवारी करेंगे । जबकि इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलसचिव प्रो. पी. ससिकला भी उपस्थित रहेंगी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को आनंदपूर्ण शिक्षण पद्धतियों से परिचित कराना है, जिससे वे छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास में बेहतर योगदान दे सकें।

