Meta पर न्यू मेक्सिको की अदालत ने लगाया अब तक सबसे बड़ा जुर्माना
फेसबुक की पेरेंट कंपनी से 2.3 लाख करोड़ रुपए भरने को कहा, न भरने तक पंद्रह प्रतिशत का ब्याज भी
फेसबुक की मूल कंपनी मेटा को न्यू मेक्सिको की अदालत ने अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना भरने का आदेश दिया है। दरअसल मामला कैंब्रिज एनालिटिका से जुड़ा हुआ है और यह 2018 में सामने आया था कि फेसबुक ने लगभग नौ करोड़ यूजर्स के निजी डाटा को बिना उनकी अनुमति एक्सेस के इस्तेमाल करते हुए राजनीतिक तौर पर कंसल्टिंग देने का अपना करने वाली कंपनी को फायदा दिया। कोर्ट ने मेटा से लगभग 2.3 लाख करोड़ रुपये का जुर्माना चुकाने को कहा है। किसी भी टेक कंपनी पर लगा यह अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना है। मेटा ने फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए ऊपरी अदालत में अपील की बात कही है। कोर्ट ने मेटा के तरीकों को कंज्यूमर प्रोटेक्शन लॉ का उल्लंघन माना है और यूजर्स को गुमराह करने का दोषी पाया है। इससे पहले सितंबर में मेटा को मैक्सिको के कानूनों के उल्लंघन का दोषी पाया गया था और तब बताया गया कि 4.3 करोड़ बार कानून का उल्लंघन किया, इसमें हर एक उल्लंघन के लिए पांच हजार डॉलर तक जुर्माना है यानी लगभग 220 बिलियन डॉलर का जुर्माना, जिसे बाद में कोर्ट ने घटाकर 25 बिलियन डॉलर किया।
आदेश में कहा गया है कि जुर्माना न भरने पर सालाना पंद्रह प्रतिशत ब्याज भी जुड़ेगा। मेटा की तरफ से कहा गया है कि वे अपील लगाएंगे और भरोसा है कि इसमें जीत जाएंगे। मेटा ने इस निर्णय को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता रोकने का प्रयास भी बताया है। कोर्ट के दस्तावेजों को देखकर न्यायाधीश ने कहा कि फेसबुक लोगों की प्राइवेसी कायम रखने का वादा पूरा नहीं कर पाया।
