October 23, 2026
वर्ल्ड

ChatGPT को भारी पड़ रहा मेस्सी के साथ विज्ञापन

सोशल मीडिया पर पूछा जा रहा कि क्या शतरंज के मोहरे ही जमाते नहीं आए चैटजीपीटी के नए स्मार्ट संस्करण को

फुटबॉलर लियोनल मेस्सी ने चैटजीपीटी के नए अवतार का विज्ञापन करने के लिए उससे शतरंज में सहायता मांगी लेकिन इससे चैटजीपीटी का मजाक ज्यादा बन रहा है। एक वायरल वीडियो में मेस्सी ने चैटजीपीटी से शतरंज की ओपनिंग पर सुझाव मांगा और इसने उन्हें ‘गोट हॉर्न्स’ ओपनिंग सुझाई लेकिन चेस डॉट कॉम ने ओपनिंग का आकलन करते हुए कहा कि बेहतरीन खिलाड़ी इस चाल को आमतौर पर बेहतर नहीं मानते हैं। यहां तक तो फिर भी ठीक था कि ओपनिंग कोई भी अपने हिसाब से कर सकता है और एआई ने कुछ अलग अगली चालों के मुताबिक यह बता दिया हो लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरों के साथ यह कहा जाने लगा कि चैटजीपीटी ने सही तरीके से मोहरे ही नहीं जमाए हैं। कुछ लोगों का कहना है किं दोनों किंग ही गलत जगह पर रखे हुए दिख रहे हैं और ऐसा करने पर जाहिर तौर पर क्वीन की भी जगह गलत ही हो जाती है।