Air India की फ्लाइट में उड़ाने दौरान गड़बड़ी में पायलट के नशे में होने की शंका
4 अगस्त को फुकेट से दिल्ली की फ्लाइट में झटके लगने और तेजी से इसके नीचे आने वाले मामले में जांच
फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई2379 के पिछले दिनों हवा में तेजी से नीचे आने और बुरी तरह झटके खाने से यात्रियों को पहुंची चोट के मामले में शंका है कि पायलट नशे में होने से भी ऐसी संभावना बनी, इसी के चलते अब दोनों पायलट को रोस्टर से फिलहाल हटा दिया गया है। ड्रग टेस्ट रिपोर्ट व जांच पूरी होने तक ये दोनों पायलट उड़ान नहीं भर सकेंगे। 4 अगस्त को एयर इंडिया का एयरबस ए320 विमान फुकेट से दिल्ली के लिए उड़ाने के बीच अचानक तीन सौ फीट नीचे आ गया। बाद में इसे भले सुरक्षित उतार लिया गया लेकिन फ्लाइट के यात्रियों के लिए यह यात्रा बुरा सपना बन गई और कई यात्री तो बुरी तरह घायल भी हो गए। 137 यात्रियों और आठ क्रू सदस्य की जान कुछ समय के लिए खतरे में थी इसलिए घटना को गंभीरता से लिया गया है। ऐसी घटनाओं के बाद स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर किया जाता है जिसके तहत दोनों पायलटों का साइकोएक्टिव सब्सटेंस स्क्रीनिंग टेस्ट हुआ, पायलट-इन-कमांड की प्रारंभिक स्क्रीनिंग में कुछ संकेत मिले कि वो नशे में हो सकता था इसलिए अब कन्फर्मेटरी ड्रग टेस्ट कराया गया जिसकी अंतिम रिपोर्ट आने पर तय होगा कि इसमें पायलट के नशे में होने की की भूमिका थी या नहीं। मामले की जांच एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो कर रहा है।
